मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार के दौरे पर हैं। हेलीपैड पर आचार्य बालकृष्ण व विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, विधायक प्रदीप बत्रा, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने उनका स्वागत किया।इसके बाद पतंजलि योगपीठ पहुंचने पर बाबा रामदेव उनका स्वागत किया। उनके साथ राज्यपाल गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।
बता दें कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में बाबा रामदेव ने दस हजार करोड़ के निवेश की घोषणा की थी। कहा जा रहा है कि इस दौरान बाबा रामदेव सरकार के साथ निवेश को लेकर एमओयू भी साइन कर सकते हैं।

More Stories
मेयर ने नालों की साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसी