हरिद्वार। रोड़ीबेलवाला में हाथीपुल के पास युवक की गोली मारकर हत्या कर देने के बाद अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने अभियान चलाकर रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में बनी अवैध झोपड़ियों और अस्थायी दुकानों को हटवा दिया है। बुलडोजर से पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करवा दिया।
मेला लैंड रोड़ीबेलवाला मैदान में तमाम झुग्गी झोपड़ी डालकर लोग रह रहे हैं जबकि खान-पान की रेहड़ी लगाने के साथ ही अन्य सामान बेचने के लिए अस्थायी रूप से दुकानें बनाई हुई हैं। पूरे क्षेत्र में कब्जा हो रखा है। मेले के आयोजनों के दौरान कब्जे हटवाए जाते हैं, लेकिन फिर कुछ समय बाद कब्जे हो जाते हैं। सोमवार की तड़के रोड़ीबेलवाला में हाथी पुल के पास करन उर्फ कन्नू की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद एसएसपी अजय सिंह ने अधीनस्थों के साथ मौका मुआयना किया। उन्होंने आसपास अतिक्रमण देखा। जिसको लेकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

More Stories
व्यापारी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति की टीम के साथ अभद्रता की
मंगलवार रात से हरकी पैड़ी पर 18 दिनों के लिए गंगाजल रोका गया
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की