शहर और देहात क्षेत्र मेंं चार डेंगू आशंकित मिलने के बाद जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सीएमओ से निजी अस्पतालों की सूची मांगी है। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने पर निजी अस्पतालों में भी मरीजों के लिए बेड आरक्षित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने नगर निकायों और पंचायतों में कीटनाशक दवाओं के छिड़काव और फॉगिंग के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि डेंगू को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि राजकीय मेला अस्पताल में डेंगेू मरीजों के लिए 12 बेड आरक्षित रखे गए हैं। बताया कि मरीजों की जांच के लिए पर्याप्त मात्रा में एलायजा किट उपलब्ध है।

More Stories
जीएसटी चोरी करने वालों के विरुद्ध राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की
मेयर ने भूपतवाला क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्थाओं का जायजा लिया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऋषिकुल मैदान में भव्य योग शिविर का आयोजन होगा