हरिद्वार: खन्नानगर कॉलोनी के बाहर दूसरी मंजिल पर बनी एचडीएफसी बैंक की शाखा में आग लग गई। रविवार की छुट्टी के दिन बैंक शाखा से धुंआ निकलता देख आसपास के दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।अग्निशमन दल ने आग बुझा ली। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
पुलिस के मुताबिक, खन्नानगर कॉलोनी के बाहर दूसरी मंजिल पर एचडीएफसी बैंक की शाखा है। रविवार को अवकाश के कारण बैंक शाखा बंद थी। दोपहर के समय अंदर से धुंआ निकलता देख अगल-बगल के व्यापारियों ने बैंक कर्मियों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।मायापुर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और ऊपर की मंजिल पर खिड़की के रास्ते पाइप ले जाकर आग बुझा ली। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की बात सामने आ रही है।

More Stories
मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में बहादराबाद क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई
चारधाम यात्रा को और सुविधाजनक बनाने के लिए हरिद्वार की 10 निजी बस कंपनियां बेडे में शामिल होगी