भारी बारिश ने कई राज्यों में तबाही मचा रखी है। इसी बीच उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से दो मीटर से भी कम रह गया है।जिसके कारण ऋषिकेश में राफ्टिंग को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।
गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर का प्रमुख कारण दक्षिण पश्चिम मानसून के आगमन और भारी बारिश के दो दिन बाद हुआ है। सभी बाढ़ नियंत्रण चौकियां, बैराज और आपदा प्रबंधन की को अलर्ट पर रखा गया है। जिला अधिकारी चौबीसों घंटे स्थिति पर नजर रख रहे हैं। गंगा नदी में बाढ़ के कारण एहतियात के तौर पर ऋषिकेश के पास पौड़ी, टिहरी और देहरादून जिलों में पड़ने वाले गंगा क्षेत्र में राफ्टिंग को अगले निर्देश तक बंद कर दिया गया है।
नरेंद्रनगर के एसडीएम देवेंद्र नेगी ने कहा, ‘गढ़वाल मंडल में लगातार बारिश के कारण राफ्टिंग जारी रखना जोखिम भरा है, इसलिए अगले निर्देश तक गंगा और उसके आसपास रिवर राफ्टिंग और संबंधित कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

More Stories
व्यापारी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति की टीम के साथ अभद्रता की
मंगलवार रात से हरकी पैड़ी पर 18 दिनों के लिए गंगाजल रोका गया
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की