धर्मनगरी में प्रस्तावित पॉड टैक्सी के रूट को लेकर व्यापारियों ने पूर्व सीएम और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को शिकायत की. व्यापारियों ने कहा कि रूट बनाने से पहले सांसद को भी डीपीआर की जानकारी तक नहीं दी गई. व्यापारियों ने रूट बदलने की मांग की.सांसद डॉ. निशंक ने जिलाधिकारी और मेट्रो रेल कॉपरेशन के अधिकारियों को व्यापारियों से बातचीत करने के लिए निर्देशित किया.
हरिद्वार डामकोठी पहुंचने पर व्यापारियों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा. व्यापारियों ने कहा कि कार्यादायी संस्था उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा उपलब्ध मानचित्र के अनुसार हरिद्वार शहर के बीचोंबीच से जाना प्रस्तावित है. उक्त योजना हरिद्वार की भोगौलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर नहीं बनायी गयी है. इसलिए सभी विरोध कर रहे हैं. निशंक ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को फोन पर स्थानीय व्यापारी, श्रीगंगा सभा, संत समेत अन्य लोगों से बैठक कर बातचीत की।

More Stories
व्यापारी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति की टीम के साथ अभद्रता की
मंगलवार रात से हरकी पैड़ी पर 18 दिनों के लिए गंगाजल रोका गया
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की