जिलाधिकारी के सम्मान में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वागत समारोह हुआ

जिलाधिकारी के सम्मान में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वागत समारोह हुआ। इसमें उन्होंने कहा कि मैंने कभी चुनौतियों की परवाह नहीं की।कार्यक्रम में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया और जनपद की समस्त जनता का उन्हें दिये गये सकारात्मक सहयोग के लिये आभार और धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि मैंने अगस्त 2021 को जनपद हरिद्वार का बतौर जिलाधिकारी पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद की चुनौतियां-चाहे धार्मिक आयोजन हों, विकास हो, वे हर तरह से अन्य जनपदों से अलग हैं, लेकिन मैंने कभी भी इन चुनौतियों की परवाह किये बगैर निरन्तर कार्य किया।जिलाधिकारी पाण्डेय ने कहा कि हर अधिकारी, कर्मचारी अपने आप में लीडर होता है, प्रत्येक में लीडरशिप की क्वालिटी होती है, लेकिन जरूरत उसे प्रेरित करने की होती है। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य करें, उसे खुलकर मन लगाकर करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग दो साल के कार्यकाल में उन्हें हमेशा अच्छे अनुभव मिले, जिसका श्रेय अधिकारियों और कर्मचारियों को जाता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन में सन्तुलन बहुत आवश्यक है। इसलिये हर जगह सन्तुलन बनाये रखें और आफिस आदि का तनाव घर लेकर कभी भी न जायें। हमेशा खुश रहें।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह ने कहा कि जिलाधिकारी का एक अभिभावक की तरह हमेशा संरक्षण मिला। उनका कुशल मार्गदर्शन इनके संचालन में पग-पग पर मिलता रहा। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने जिलाधिकारी में नेतृत्व करने की क्षमता को एक्ट्राआर्डनरी बताया।

About Author