हरिद्वार के अलग-अलग इलाकों में कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। 140 लोगों की कोरोना जांच के दौरान तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें दो मरीज शिवालिक नगर, जबकि एक मरीज ज्वालापुर के रामा विहार क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिला है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में वर्तमान समय में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 28 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोरोना के एक्टिव दो मरीज मिलिट्री अस्पताल रुड़की में भर्ती हैं। जबकि अन्य 26 मरीज वर्तमान में होम आइसोलेशन में हैं।

More Stories
जीएसटी चोरी करने वालों के विरुद्ध राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की
मेयर ने भूपतवाला क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्थाओं का जायजा लिया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऋषिकुल मैदान में भव्य योग शिविर का आयोजन होगा