एक तो रक्षाबंधन जैसा महत्वपूर्ण पर्व और ऊपर से महिलाओं को सरकारी बस में निशुल्क यात्रा की सुविधा। इसके चलते हरिद्वार बस अड्डे पर भारी भीड़ के साथ अफ़रातफरी का माहौल रहा।लेकिन बसों के अतिरिक्त फेरे कराने के साथ कम व्यस्त रूट की बसों को भीड़भाड़ वाले रूट पर लगाकर दोपहर होते होते स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।
शनिवार को उत्तराखंड परिवहन निगम के हरिद्वार बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने के बाद बसों की कमी पड़ गई। उत्तराखंड परिवहन निगम की 105 बसों के साथ ही यूपी रोडवेज की करीब 200 बसें प्रतिदिन हरिद्वार आती जाती है। लेकिन शनिवार को रक्षाबंधन के दिन बस स्टैंड पर भारी भीड़ उमड़ी जिसके चलते बसों की कमी दिखाई थी और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

More Stories
रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के मूवमेंट रोकने के लिए एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी स्थाई योजनाओं पर काम होगा
जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 42 शिकायत दर्ज की गई
जिलाधिकारी के निर्देशन में अब ग्राम पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याएं सुनी/ सुलझाई जाएगी