प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर पतंजलि योगपीठ ने कई राष्ट्रीय स्तर की घोषणा की।इनमें प्रधानमंत्री प्रतिभा पुरस्कार के तहत देश के सभी जिलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पीठ की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया जाएगा।इसके अलावा देशभर में फ्री मेडिकल चैकअप, योग व हैल्थ कैम्प लगाए जाएंगे। जहां क्रोनिक लीवर डिजीज, फैटी लीवर और लीवर सिरोसिस की निशुल्क औषधि वितरण भी किया जाएगा। बाबा रामदेव ने अमेरिकी व विदेशी कम्पनियों के बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाने का आह्वान भी किया।
बुधवार को पतंजलि पीठ के सह संस्थापक व योग गुरु बाबा रामदेव ने दिल्ली में एक पत्रकार वार्ता कर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। स्वामी रामदेव ने कहा कि देश के देवतुल्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हिमालय जैसे व्यक्तित्व में स्वदेशी, स्वधर्म, राष्ट्रधर्म व सनातन धर्म सन्निहित है। उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना भी की। इस मौके पर बाबा रामदेव ने देशभर के सभी जिलों में सीबीएसई, बीएसबी (भारतीय शिक्षा बोर्ड) व स्टेट बोर्ड के छात्रों के लिए प्रधानमंत्री प्रतिभा पुरस्कार देने की योजना शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि देश के सभी जिलों में सीबीएसई, बीएसबी (भारतीय शिक्षा बोर्ड) व स्टेट बोर्ड के प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए पतंजलि पीठ 11 से 51 हजार रुपयों से पुरस्कृत करेगा।

More Stories
प्रधानमंत्री की अपील का असर जिलाधिकारी पैदल अपने घर से कार्यालय पहुंचे
सांसद नरेश बंसल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में व्यायामशाला का भूमि पूजन और शिलान्यास किया
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया