बुधवार को थाना दिवस पर ज्वालापुर और रानीपुर कोतवाली में एसपी सिटी और एएसपी स्तर के अधिकारी पहुंचे। ज्वालापुर में पुलिस अधीक्षक नगर और एएसपी ज्वालापुर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और तत्काल निस्तारण किया।वहीं रानीपुर में एसपी सिटी पंकज गैरोला और एएसपी सदर निशा यादव पहुंचे और छह शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया। थाना दिवस पर लोगों ने इस पहल की सराहना की।

More Stories
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी