सिडकुल पुलिस ने रविवार को रावली महदूद क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। किरायेदारों को बिना सत्यापन रखने वाले 39 मकान मालिकों के चालान काटते हुए उनसे कुल 3 लाख 90 हजार रुपये वसूले गए।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पुलिस टीम ने करीब 125 मकानों का सत्यापन किया। इस दौरान पाया गया कि 39 मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे। अभियान के दौरान आमजन को जागरूक भी किया। मकान मालिकों को सख्त हिदायत दी गई कि किरायेदार रखने से पहले अनिवार्य रूप से उनका सत्यापन कराएं। वहीं क्षेत्रवासियों को नंबर प्लेट लगाकर ही बाइक चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी गई।

More Stories
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक बिजली के पोल से टकराया