पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। गंगा नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
जानकारी के अनुसार गंगा बिशनपुर कुंडी से लेकर रायसी तक बने तटबंध के बराबर बह रही है। तेज धारा के चलते कई स्थानों पर बांध क्षतिग्रस्त की भी सूचना मिल रही है और पानी खेतों व बस्तियों में घुसने लगा है।भोगपुर निवासी भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ऋषिपाल कश्यप ने बताया कि गंगा का पानी वन क्षेत्र से होते हुए गंगदासपुर, कलशिया और रंजीतपुर जैसे निचले गांवों तक पहुंच गया है। इससे किसानों की गन्ने की फसलें डूबकर बर्बाद हो रही हैं।भोगपुर, तिलकपुरी, टांडा, भागमल आदि गाँवों के कुछ लोग अक्सर वन संपदा को क्षति पहुंचाते हैं और रात में लकड़ी चोरी कर ले जाते हैं। ऐसे में चोरी पर रोक लगाने के लिए रास्ते को अवरुद्ध करने के लिए गड्ढा खोदा गया है।स्थानीय लोगों की ओर से फिलहाल प्रशासन से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है।

More Stories
परिवहन विभाग का संघन चेकिंग अभियान 137 चालान किये
गंगा का जलस्तर बढ़ने से 35 श्रद्धालु फसे सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में 16 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया