हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करते समय एक हरियाणा का एक यात्री गंगा में डूब गया। कुछ ही घंटे के अंदर पुलिस ने ब्रह्मकुंड से शव को बरामद कर लिया। वहीं, रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में भी एक सहारनपुर का युवक नहाते समय डूब गया, उसका पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार को हरियाणा गुरुग्राम से कुछ यात्री हरिद्वार आए थे। रात में हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करते हुए एक युवक अचानक गंगा में तेज बहाव के बीच डूब गया। सूचना पर हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीव चौहान ने पहुंचकर जल पुलिस की मदद से सर्च अभियान चलाया। कुछ ही घंटों के अंदर ब्रह्मकुंड के पास से शव को बरामद कर लिया गया।

More Stories
मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में स्वीप अभियान तेज किया गया
नगर निगम टीम ने गंगा घाटों पर रातभर सफाई अभियान चलाया
सोमवती अमावस्या स्नान सफलतापूर्वक संपन्न होने पर जिलाधिकारी ने आभार व्यक्त किया