उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है राज्य के पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है वहीं पहाड़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 11 जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के साथ ही देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर में कहीं कहीं बल्की बारिश हो सकती है। पर्वतीय जिलों में तीन हजार मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में इन दिनों हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। 14 जनवरी से राज्यभर में मौसम साफ रहने की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में फिलहाल कोहरे की स्थिति बनी रहेगी.

More Stories
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर सड़क धसने से अफरा तफरी मची
जिलाधिकारी ने सड़कों पर उतरकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंच मुरारी बापू की श्रीराम कथा समापन समारोह में हिस्सा लिया