गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से मतदान के प्रति जागरूकता एवं युवाओं को मताधिकार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित हुआ। वक्ताओं ने छात्रों को अपने-अपने गांवों एवं शहर के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों को मताधिकार के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।
शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग प्रभारी डॉ. अजय मलिक ने कहा कि वोट जनता की ताकत है। मतदान ही लोकतांत्रिक आजादी का अहसास कराता है। मतदान ही जनता की शक्ति है, जो लोकतंत्र गणराज्य का अतिविशिष्ट और अभिन्न अंग है।एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिवकुमार चौहान ने कहा कि वर्तमान स्थिति में मतदान को लेकर जनजागरूकता अभियान जरूरी है। संवैधानिक रूप से मतदान की अनिवार्यता पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कपिल मिश्रा ने कहा कि मतदान से ही देश के विकास की गति तय होती है।
इस अवसर पर डॉ. अनुज कुमार, प्रणवीर सिंह, सुनील कुमार ने भी छात्रों को जागरूक किया। कार्यक्रम मे शोध छात्र अंकुर सिंह, दीपक प्रकाश, यशवंत सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन कनिक कौशल ने किया।

More Stories
पीएनजी पाइपलाइन फटने से कनखल क्षेत्र में गैस की किल्लत हुई
हरिद्वार में निर्यात को बढ़ावा देने और जनपद को मजबूत एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने अहम बैठक की
मेलाधिकारी ने बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया