देहरादून। उत्तराखंड शासन ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले ,सौंपी अहम जिम्मेदारी।
उत्तराखंड में अफसरों के तबादलों का दौर जारी है उत्तराखंड शासन ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, जिसके आदेश जारी किए गए है।
शासन द्वारा जारी आदेश के तहत आईपीएस विम्मी सचदेवा और अनंत शंकर ताकवाले को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।बताया जा रहा है कि आईपीएस विमी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम के पद पर तैनात किया गया है जबकि प्रतिनियुक्ति से उत्तराखंड लौटे अनंत शंकर ताकवाले को डीआईजी कार्मिक बनाया गया जारी आदेश में तत्काल प्रभाव से नई तैनाती ज्वॉइन करने की बात कही गई है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में कामधेनुलोक गौशाला का लोकार्पण किया
हरिद्वार -ऋषिकेश हाईवे पर वाहनों का भारी जाम लगा