नालियों पर किया गया अतिक्रमण हटवाने की मांग कर रहे विवेक विहार कालोनीवासियों ने कालोनी में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया। लोगों का आरोप है कि नालियों पर अतिक्रमण करने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है।पानी निकासी नहीं होने से बरसात में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर कालोनी के लोगों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
सामान्य दिनों में भी नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। कालोनी के लोग कई बार नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कालोनी में सड़क निर्माण शुरू होने से पूर्व भी अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। लेकिन इस तथ्य का ध्यान रखे बिना ही निर्माणदायी संस्था ने कार्य शुरू कर दिया है।

More Stories
हरिद्वार में गाड़ियों के वीआईपी नंबरों के लिए होड़ मची
कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को सुपर जोन, जोन ,सेक्टर में बाटा
परिवहन विभाग की कार्रवाई में 65 स्कूली वाहनों के चालान किये गए