औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार में ऊर्जा निगम रविवार को आठ घंटे बिजली कटौती करेगा। कटौती के दौरान क्षेत्र में लाइन शिफ्टिंग और पेड़ों के कटाई-छंटाई का काम होगा। बिजली कटौती के दौरान क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित होगी।
हालाकि ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की पूर्व में सूचना उपलब्ध कराई है। हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र में ऊर्जा निगम रविवार को बिजली की सप्लाई आठ घंटे के लिए बंद करेगा। उपसंस्थान औद्योगिक क्षेत्र के ब्रह्मपुरी फीडर, औद्योगिक क्षेत्र फीडर सहित अन्य सभी फीडर से बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी। मरम्मत और पेड़ों के कटान के लिए रविवार को सुबह नौ बजे बिजली की सप्लाई बंद की जाएगी। मरम्मत काम पूरा होने के बाद शाम पांच बजे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारू होगी। इस दौरान ब्रह्मपुरी, शिवलोक कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, फॉरेस्ट कॉलोनी, भभूता वाला बाग, टिबड़ी, संजय नगर, लोधामंडी आदि क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति ठप होने से करीब 50 हजार की आबादी को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा

More Stories
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
ज्वालापुर क्षेत्र में लगातार बिजली ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी बढी