हरिद्वार। ऋषिकुल मैदान में आयोजित मेले में सोमवार की रात मेले युवकों के बीच विवाद हो गया और दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चल गए। मेले में झगड़े से माहौल बिगड़ता देख पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी, तब जाकर मामला शांत हो गया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ऋषिकुल में चल रहे मेले में सोमवार की रात काफी भीड़ जुटी हुई थी। इस बीच मामूली बात को लेकर युवकों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ गया। दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। एक तरफ से कुछ ही देर में दर्जनों युवक पहुंच गए और युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। भीड़ के बीच जमकर हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकारते हुए भीड़ को तितर-भितर किया। ये घटना सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई, इसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
आगामी कुंभ मेले के मद्देनज़र हरिद्वार में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
निगम टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने पर पंजीकरण निरस्त करने की मांग
मेलाधिकारी ने विभिन्न निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया