ऋषिकुल के निकट खड़ी उत्तराखंड रोडवेज बस में परिचालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बस रात में ऋषिकुल बस अड्डे के बाहर सड़क पर खड़ी थी।मंगलवार सुबह लोगों ने चालक के सीट के निकट परिचालक को औंधे मुंह पड़े देख पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंचे हरिद्वार कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने परिचालक प्रदीप कुमार ( 47) को मृत पाया। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई परिचालक की मौत के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने रुड़की में नवनिर्मित स्पोर्ट परिसर का भव्य उद्घाटन किया
एनएचएआई की महत्वाकांक्षी परियोजना से हरिद्वार को आगामी अर्धकुंभ पर जाम से मुक्ति मिलेगी
मंडी सचिव को जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल होने से हड़काम मचा