उत्तरी हरिद्वार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुधवार को शिशुओं और महिलाओं के वैक्सीनेशन का कार्य शुरु हो गया। बुधवार को सामुदायिक केंद्र में 32 शिशुओं और आठ गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन आ किया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम के अवकाश पर चले जाने से बीते सप्ताह वैक्सीनेशन नहीं हो पाया था। उत्तरी हरिद्वार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन न होने की खबर को रविवार के संस्करण में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर के प्रकाशित होने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की तैनाती कर दी गई है।

More Stories
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
ज्वालापुर क्षेत्र में लगातार बिजली ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी बढी