उत्तराखण्ड राज्य के बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से दिनांक 4 एवं 5 दिसम्बर 2021 को आयोजित स्नातक स्तर की परीक्षा में हुई अनियमितता/गड़बड़ी के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की गयी।मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के आदेशों के क्रम में स्नातक स्तर की परीक्षा में हुई अनियमितता/गड़बड़ी के सम्बन्ध में थाना रायपुर में मु0अ0सं0 289/22 धारा 420 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है। उक्त मामले की गम्भीरता को देखते हुए विवेचना उत्तराखण्ड एसटीएफ को स्थानान्तरित करने के आदेश पारित किये गये हैं।

More Stories
हरिद्वार में गाड़ियों के वीआईपी नंबरों के लिए होड़ मची
कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को सुपर जोन, जोन ,सेक्टर में बाटा
परिवहन विभाग की कार्रवाई में 65 स्कूली वाहनों के चालान किये गए