राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की हरिद्वार रेंज स्थित मनसा देवी पर्वत माला के जंगलों में बीते बुधवार रात को अचानक आग लग गई थी। राजाजी की हरिद्वार रेंज, मोतीचूर रेंज और वन विभाग के करीब 70 से 80 कर्मचारी बीते छह दिनों से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
अधिक तापमान गर्म हवाएं चलने के कारण आग पर काबू पाना बेहद कठिन हो गया है। आग लगातार जंगल में फैलती जा रही है। जंगल में आग की भयावह स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने जंगल की आग पर काबू पाने के लिए बीते रविवार को एसडीआरएफ को पत्र प्रेषित किया था।
एसडीआरएफ की टीम के कुछ लोग जंगलों में पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। सोमवार शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के वन्य जीव प्रतिपालक एलपी टम्टा ने बताया कि अधिक गर्मी और पहाड़ों की चोटियों पर लगी आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो रहा है।

More Stories
हरिद्वार में वीकेंड से पहले यातायात व्यवस्था चरमराई
गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन में यातायात प्लान लागू किया
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची रेलवे की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया