भेल सेक्टर चार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य ब्रांच कार्यालय भवन का उद्घाटन जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर और शीलापट का अनावरण करते हुए किया।जिलाधिकारी ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक जनपद हरिद्वार का लीड बैंक है।
उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक की कार्य प्रणाली काफी अच्छी है। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं का भी बैंक अच्छी तरह से ध्यान रखता है। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के संस्थापक स्व. लाला लाजपतराय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही बैंक परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान आरडी सेवक अंचल प्रमुख देहरादून सुनील कुमार सखूजा, मंडल प्रमुख हरिद्वार संजय संत, लीड बैंक मैंनेजर रीता यादव, अभिषेक कुमार, अनीता सेमवाल आदि शामिल रहे।

More Stories
कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को सुपर जोन, जोन ,सेक्टर में बाटा
परिवहन विभाग की कार्रवाई में 65 स्कूली वाहनों के चालान किये गए
प्रशासन ने चमगादड़ टापू क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाए