रुड़की: भाजपा की रैली में जा रही बस कि सामने से आ रही कार से टक्कर हो गयी। बताया गया कार सवार लोग शादी की खरीदारी करने जा रहे थे।
देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनसभा को संबोधित किया जा रहा है जिसके लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से लोग बसों और गाड़ियों में सवार होकर देहरादून की ओर गए। वही ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश राठौर द्वारा कई ग्रामीणों को बसों में बिठाकर देहरादून ले जाया गया। इन्हीं बसों में ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के शहीद वाला ग्रंट लोगों को लेकर जा रही है एक बार देहरादून रोड पर मोहंड के पास एक सामने से आ रही वैगनआर कार से टकरा गई।
बताया गया है कि कार सवार लोग देहरादून के मेहुवाला निवासी थे और शादी के लिए खरीदारी करने जा रहे थे। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार प्रवीण चौहान उम्र 44 वर्ष निवासी मेहुवाला देहरादून , शिल्पी,निशांत और दीक्षांत की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार के अंदर से शवों को बाहर निकाला।

More Stories
जनसुनवाई कार्यक्रम में 51 शिकायतें दर्ज की गई
कावड़ मेले के सफल आयोजन के बाद शहर को पुनः स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम व प्रशासन ने स्वच्छता अभियान चलाया
लक्सर में नर्मदेश्वर शिवलिंग स्थापना दिवस समारोह में जन सैलाब उमडा