रविवार को ज्वालापुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान हुई दो घटनाओं से जुलूस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जहां एक और विद्युत पोल में आ रहे करंट से टकराकर जुलूस में चल रहे घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक वाहन पर चढ़े बच्चे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रविवार को ज्वालापुर में जुलूस ए मोहम्मदी का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ों के साथ भारी संख्या में बच्चे भी शामिल हुए. इसी दौरान जुलूस में लगे साउंड सिस्टम के वाहनों में बच्चे भी बैठे हुए थे. जैसे ही जुलूस लालपुल के समीप विश्वकर्मा पुल से होकर गढ़ी वाली दरगाह की तरफ बढ़ा, पुल के पास बने स्पीड ब्रेकर पर वाहन का पहिया चढ़ते ही पीछे बैठे कई बच्चे नीचे गिरकर घायल हो गए.

More Stories
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
मौसम विभाग ने हरिद्वार में अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया
जनपद के विभिन्न थानों, कोतवाली में तैनात 26 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए मैन ऑफ द मंथ चुना गया