हरिद्वार पुलिस लाइन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले राजा नाम के घोड़े की मौत हो गई। पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ राजा को अंतिम विदाई दी है। बताया जा रहा है कि राजा काफी लंबे से अस्वस्थ चल रहा था।वहीं 24 वर्ष के राजा की गुरुवार को मृत्यु हो गई।
बता दें कि हरिद्वार के दो महाकुंभ, दो अर्धकुंभ के साथ साथ राजा ने सभी महत्वपूर्ण स्नानों में बेहतरीन सेवा दी थी। वर्ष 2003 में पीटीसी मुरादाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद राजा पुलिस विभाग में शामिल हुआ। 20.5 वर्ष की सेवा उपरांत लंबी बीमारी के बाद 24 वर्ष की आयु में राजा की मौत हो गई। खबर है कि आज राजा को पुलिस बल की टीम ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी है।

More Stories
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
मौसम विभाग ने हरिद्वार में अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया
जनपद के विभिन्न थानों, कोतवाली में तैनात 26 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए मैन ऑफ द मंथ चुना गया