हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने सोमवार देर रात जनपद में कई उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर किए हैं।उप निरीक्षक समीप पांडे को कोतवाली गंगनहर से हटाकर प्रभारी चौकी फेरूपुर थाना पथरी बनाया गया है, चरण सिंह को प्रभारी चौकी चंडी घाट थाना श्यामपुर का चार्ज दिया गया है, नवीन पुरोहित प्रभारी चौकी चंडी घाट थाना श्यामपुर से हटाकर थाना बहादराबाद भेजा गया है, आमिर खान प्रभारी चौकी इमली खेड़ा थाना कलियर को हटाकर गंगनहर कोतवाली भेजा गया है, नरेंद्र सिंह को कोतवाली रानीपुर से प्रभारी चौकी इमली खेड़ा थाना कलियर का चार्ज दिया गया है, सुनील रमोला को कोतवाली गंगनहर से प्रभारी चौकी बाजार कोतवाली ज्वालापुर का चार्ज दिया गया है, देवेंद्र चौहान को थाना कलियर से हटाकर प्रभारी चौकी जेल थाना सिडकुल का इंचार्ज बनाया गया है, जबकि दिनेश रावत को प्रभारी चौकी जेल थाना सिडकुल से हटाकर थाना कलियर भेजा गया है।

More Stories
हरिद्वार में गाड़ियों के वीआईपी नंबरों के लिए होड़ मची
कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को सुपर जोन, जोन ,सेक्टर में बाटा
परिवहन विभाग की कार्रवाई में 65 स्कूली वाहनों के चालान किये गए