हरिद्वार। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने जनपद में 05 उप निरीक्षको के ट्रांसफर किए हैं। सब इंस्पेक्टर मनोज सिरोला को पुलिस कार्यालय से कोतवाली रानीपुर भेजा गया है। मनोज कुमार को प्रभारी चौकी कस्बा बाजार कोतवाली मंगलौर से हटाकर कोतवाली मंगलौर भेजा गया है। मनोज गैरोला को कोतवाली मंगलौर से हटाकर प्रभारी चौकी कस्बा बाजार कोतवाली मंगलोर भेजा गया है। केदार सिंह चौहान को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली रुड़की बनाया गया है। दीप कुमार को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली रुड़की से हटाकर लक्सर कोतवाली भेजा गया है।

More Stories
मेलाधिकारी ने नगर के प्रमुख मार्गों चौराहो का निरीक्षण किया
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया