जिला कारागार में गुरुवार को दो साल बाद रक्षा बंधन मनाया गया। दो साल से कोरोना के कारण जेल में रक्षा बंधन पर प्रतिबंध लगाया गया था। इस साल जिला कारागार में उत्साह से रक्षा बंधन मनाया गया।बड़ी संख्या में बहने अपने कैदी भाईयों को राखी बांधने हरिद्वार जिला कारागार पहुंची।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि आज जिला कारागार में बंद कैदियों को राखी बांधने के लिए उनकी बहनें सुबह से ही लंबी कतारों में लगकर जिला कारागार पहुंची। भाई-बहन के प्रेम के पवित्र त्योहार को जिला कारागार में भी धूमधाम से मनाया जा गया। जिसके लिए हमने मिठाइयां भी जिला कारागार में ही तैयार की हैं।उन्होंने बताया इस बार जिला कारागार में बंद कैदी अपनी बहनों को शगुन के तौर पर तिरंगा भेंट कर रहे हैं। जिसके माध्यम वह अपने देश के प्रति अपने देशभक्ति प्रदर्शित कर रहे हैं।

More Stories
आगामी कुंभ मेले के मद्देनज़र हरिद्वार में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
निगम टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने पर पंजीकरण निरस्त करने की मांग
मेलाधिकारी ने विभिन्न निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया