हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में वन्य जीवों का आने-जाने का सिलसिला जारी है, शनिवार देर रात जगजीतपुर क्षेत्र की संत एनक्लेव कॉलोनी में 3 हाथी घुस आए. हाथियों के झुंड को देखते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया. लोग घरों में कैद हो गए. सूचना मिलते ही वन प्रभाग की टीम ने मौके तीनों हाथियों को जंगल की ओर भगा दीया.
मीडिया पर हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. संत एनक्लेव निवासी राजीव शर्मा ने बताया कि आए दिन हाथियों का झुंड कॉलोनी से गुजर कर लक्सर रोड पार करके अचीवर होम पब्लिक स्कूल के बगल से होकर गुरुकुल के साइड जाते हैं. ऐसे में संत एनक्लेव और आसपास के लोगों में भय का माहौल है. हालांकि, गनीमत रही कि हाथियों को किसी कोई हानि नहीं पहुंचाई.

More Stories
3 किलोमीटर दूरी का किराया ₹300 मांगने पर विक्रम जब्त किया
मुख्यमंत्री धामी ने पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया
मंडल आयुक्त ने कुंभ से जुड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया