देहरादून- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आमजन से जुड़ी सेवाओं को परखने के लिए लगातार जमीन पर उतर रहे हैं। इसी तरह का वाकिया आज भी हुआ जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय से सीधे दून मेडिकल कॉलेज मरीजों का हालचाल जानने पहुंचे। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। अपने निरीक्षण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से बात की और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मरीजों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता भी चेक की और खुद खाना खाकर गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं आम व्यक्ति से जुड़ी है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार मेडिकल कॉलेज को सभी प्रकार के संसाधन देने के लिए सदैव तत्पर है। लिहाजा आम जनता को भी बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए।गौरतलब है कि सीएम धामी बेहद संवेदनशील होकर लगातार आमजन से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयत्नरत्न है। चाहे आपदा के समय तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों के जख्मों में मरहम लगाना हो या फिर स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करनी हो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर आमजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में कामधेनुलोक गौशाला का लोकार्पण किया
हरिद्वार -ऋषिकेश हाईवे पर वाहनों का भारी जाम लगा