देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया। गढ़ी कैंट में 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित सैनिको तथा उनके परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सैनिकों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टाॅलस का निरीक्षण किया तथा सैनिकों का उत्साहवर्धन किया | इस अवसर पर 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में 08 गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिक, भूतपूर्व सैनिक तथा उनके परिजन उपस्थित थे।निजी आवास पर बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दिवाली की दी शुभकामनाएं

More Stories
3 किलोमीटर दूरी का किराया ₹300 मांगने पर विक्रम जब्त किया
मुख्यमंत्री धामी ने पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया
मंडल आयुक्त ने कुंभ से जुड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया