देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने रविवार को मैक्स अस्पताल में भर्ती भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल चाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से ऋषभ के स्वास्थ्य सुधार के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत की माताजी एवं उनकी बहन से मैक्स अस्पताल में लगभग एक घण्टे तक मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ऋषभ के ईलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरी मदद की जायेगी।सीएम धामी ने कहा कि हादसे के बाद कई लोगों ने ऋषभ की मदद की थी। हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर ने ऋषभ की जान बचाई। सरकार ने 26 जनवरी को उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया है।।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पंत के घायल होने के बाद रोडवेज चालक व परिचालक के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी मदद की थी। उन्हें परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की गुड सेमेरिटन स्कीम के तहत सम्मानित किया जाएगा।

More Stories
यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया
भाजपा की ओर से नारी शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया
हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली