देवबंद-रुड़की रेल लाइन के लिए अधिग्रहित हो रही जमीन के मुआवजे के लिए केंद्र सरकार ने 28.31 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए। यह भूमि हरिद्वार के चार गांवों में ली गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र भेजकर सीएम पुष्कर सिंह धामी को इसकी जानकारी दी।पिछले काफी समय से मुआवजे का मुददा अटका हुआ था। सीएम ने केंद्र सरकार से इसका जल्द से जल्द हल करने का अनुरेाध किया था।
देवबंद से रुड़की तक बनने वाली यह नई रेलवे लाइन 27.45 किलोमीटर लंबी है। हरिद्वार में यह रेललाइन करीब 11 किलोमीटर रहेगी। बाकी हिस्सा यूपी के सहारनपुर में आएगाा। हरिद्वार में 11 गांवों के किसानों की 51 हैक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है। इस लाइन के बनने से रुड़की से दिल्लीकीदूरी करीब 33 किलोमीटर तक हो जाएगी। अभी दिल्ली जाने वाले रेल रुड़की से टपरी होते हुए जाती हैं। यह रेल लाइन के बनने से रेल रुड़की से सीधा देवबंद तक जाने लगेगी। इससे समय तो बचेगा ही, साथ ही किराया भी कम होगा।

More Stories
3 किलोमीटर दूरी का किराया ₹300 मांगने पर विक्रम जब्त किया
मुख्यमंत्री धामी ने पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया
मंडल आयुक्त ने कुंभ से जुड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया