देहरादून। मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत पहली बार दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की, मुख्यमंत्री बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की यह पहली मुलाकात रही। हालांकि यह शिष्टाचार भेंट थी,लेकिन बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत ने जो फैसले पिछले 9 दिनों में लिए हैं उनकी जानकारी भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को तीरथ सिंह रावत ने दी है। साथ ही सल्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी तीरथ सिंह रावत की जेपी नड्डा से बात हुई है।

More Stories
छठ पूजा के दौरान गंगा में डूब रहे पिता पुत्र को राहत आपदा टीम ने बचाया
पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद फ़रोख्त गिरोह का पर्दाफाश किया
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ