जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल और राशन कार्ड सहित विभिन्न समस्याएं उठाई गईं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों के निस्तारण के लिए स्थलीय निरीक्षण जरूरी है, उनमें संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर मौके पर पहुंचें और समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। अधिकारियों को जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतने और जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

More Stories
छठ पूजा के दौरान गंगा में डूब रहे पिता पुत्र को राहत आपदा टीम ने बचाया
पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद फ़रोख्त गिरोह का पर्दाफाश किया
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पतंजलि योगपीठ का दौरा किया