देहरादून। उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज। मुख्यमंत्री धामी ने लिया फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला। 3 जून को रिलीज होगी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज।मध्य प्रदेश व उत्तरप्रदेश के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी 03 जून को रिलीज होने वाली फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री करने का फैसला किया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि ऐसी फिल्मों को देखकर हमें हमारे इतिहास के बारे में जानने और समझने का मौका मिलता है।
सीएम धामी ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज सिंह चौहान पर बनी फिल्म सभी लोगों को देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान भी शिरोमणि थे , आने वाली पीढ़ियों को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, इसलिए सरकार ने फैसला लिया है कि उत्तराखंड में ये फिल्म टैक्स फ्री रहेगी।

More Stories
हरिद्वार में गाड़ियों के वीआईपी नंबरों के लिए होड़ मची
कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को सुपर जोन, जोन ,सेक्टर में बाटा
परिवहन विभाग की कार्रवाई में 65 स्कूली वाहनों के चालान किये गए