भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 7 मार्च को हरिद्वार दौरे की तैयारी को लेकर बैठक की गई।महेंद्र भट्ट ने बताया कि 7 मार्च को गृह मंत्री प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार के द्वारा जनता के हित में किए गए कार्यों पर मोहर लगाने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने 4 वर्ष में अनेकों ऐसे कार्य किए हैं। जिससे उत्तराखंड राज्य का नाम भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल हुआ है और उत्तराखंड राज्य प्रगति की ओर अग्रसर है। उत्तराखंड 2047 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में अपना महती योगदान दे रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा बहुत ही ऐतिहासिक होने वाला है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस दौरे के लिए बूथ स्तर तक जनसंपर्क करने का आह्वान किया।

More Stories
सिडकुल क्षेत्र मे नाले में बही 6 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ
जिले में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कूड़ा संग्रहण की नियमित निगरानी की जाएगी
पौराणिक भीमगोडा कुंड का जीर्णोद्धार जल्द शुरू होगा