विकसित कृषि, आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित पूसा कृषि विज्ञान मेले में हरिद्वार के प्रदीप कुमार को नवोन्मेषी किसान पुरस्कार मिला। वे गदर जुड़ा नारसन के निवासी हैं।देशभर से आए कृषकों और वैज्ञानिकों की मौजूदगी में उनको यह सम्मान दिया गया। प्रदीप ने इसका श्रेय कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के वैज्ञानिकों को दिया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने नई कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए लगातार प्रेरित किया। प्रदीप दो दशकों से कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी से जुड़े हैं और यहां से नवीनतम कृषि तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार ने उनके साथ पुरस्कार ग्रहण किया।

More Stories
हरिद्वार -ऋषिकेश हाईवे पर वाहनों का भारी जाम लगा
प्रशासन द्वारा गंगा में इंटरसेप्ट लगाने की तैयारी
कुंभ मेला तैयारियो को लेकर मेला प्रशासन ने निर्माण कार्यों की निगरानी तेज की