धर्मनगरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

र्मनगरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सरकारी, गैर सरकारी और शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को धर्मनगरी में जिला अस्पताल में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने ओपीडी से पूर्व योगाभ्यास किया।कनखल स्थित डॉ. हरिराम आर्य इंटर कालेज में शिक्षकों एवं स्कूली छात्रों ने योग करे निरोग थीम के साथ योगाभ्यास किया। वहीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण के लिए योग थीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारतीय योग संस्थान के साथ मिलकर मनाया गया।
योग दिवस पर हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर में छात्र-छात्राओं और अध्यापकों द्वारा योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम से पूर्व अपने संबोधन में प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि योग के माध्यम से हम एक स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकते हैं और एक स्वस्थ भारत ही विश्व पटल पर अपनी अलग से पहचान बन सकता है। योगाभ्यास पतंजलि विवि की पूजा के निर्देशन में किया गया। जिला अस्पताल परिसर में पीएमएस डॉ. सीपी त्रिपाठी के नेतृत्व में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने योगाभ्यास किया।

About Author