हरिद्वार में गंगा में नहाते समय एक यात्री डूब गया। सूचना पर पहुंची जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। यात्री का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस के अनुसार घटना बृहस्पतिवार की है।हरियाणा गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क निवासी 45 वर्षीय नरेश कुमार सप्तऋषि क्षेत्र में परमार्थ निकेतन घाट पर स्नान करने पहुंचे।
स्नान करते समय वह पानी के तेज बहाव में बहने लगे। शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए, मगर वह गहरे पानी में जाकर डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ढालवाला ऋषिकेश व जल पुलिस ने भी मिलकर सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

More Stories
मेला अधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का 21वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के मूवमेंट रोकने के लिए एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी स्थाई योजनाओं पर काम होगा