हरिद्वार। ऊर्जा निगम की ओर से बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई। ज्वालापुर में ऊर्जा निगम की टीम ने सोमवार को 112 बकाया उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। क्षेत्र के सीतापुर, पीठ बाजार, रेलवे रोड, आर्य नगर, और सुभाष नगर के इलाकों में कनेक्शन काटकर 9 लाख 45 हजार रुपये की वसूली की गई।बिल का भुगतान करने पर ही कनेक्शन को जोड़ा जाएगा।

More Stories
छठ पूजा के दौरान गंगा में डूब रहे पिता पुत्र को राहत आपदा टीम ने बचाया
पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद फ़रोख्त गिरोह का पर्दाफाश किया
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ