हरिद्वार। बसंत पंचमी के अवसर पर हरिद्वार में आसमान पर चौतरफा पतंगे ही पतंगे ही दिखी। लोगों ने अपने छतों पर लाउडस्पीकर व डेक लगाकर उत्सव का पूरा लुत्फ उठाते देखे गए। कई दिनों बाद मौसम खुलने के कारण लोग सुबह ही छतों पर पतंग उड़ाने पहुचने शुरु हो गए थे।
इसके बाद क्षेत्र में यही आवाजे सुनने को मिली ये काटा, वो काटा। धूप खिलने के कारण लोगों के चेहरे पर इसकी भी खासी खुशी थी। क्योंकि मौसम खराब होता तो लोग पतंगबाजी नहीं कर पाते। हरिद्वार में बसंतपंचमी के दिन बड़े पैमाने पर पतंगबाजी होती है। लोग खाना भी छत पर ही पकाते दिखते है।पतंगबाजी के साथ ही समर्थक डेक व डीजे में माइक लगाकर अपने अपनी पार्टियों का प्रचार करते भी देखे गए। माइक से लोग नारे लगा रहे थे। वहीं पतंगों के माध्यम से लोग प्रत्याशियों का प्रचार भी करते दिखाई दे रहे हैं। युवाओं के चेहरे खिले दिखे।

More Stories
15 वर्षीय बालिका की संदिग्ध मौत मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया
जमालपुर कला सड़क पर प्रस्तावित सीवर लाइन का कार्य रुकवाया गया
मुख्यमंत्री धामी ने शहरी व ग्रामीण निकायो समेत कुंभ मेले के लिए 1096 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की