आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारी बारिश के बीच शहीद परिवारों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
उन्होंने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जन्म दिवस पर देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामना दी एवं ईश्वर से उनकी दीर्घायु होने की कामना की।मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली, समृद्ध एवं समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज विश्व स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है।

More Stories
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
मौसम विभाग ने हरिद्वार में अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया
जनपद के विभिन्न थानों, कोतवाली में तैनात 26 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए मैन ऑफ द मंथ चुना गया