हरिद्वार जिला अस्पताल में दो बजे बाद भी इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को एक्स-रे और अन्य जांच होगी. इसके लिए एक्स-रे और लैब टेक्नीशियन की तैनाती कर दी गई है. रात आठ बजे तक मरीजों को यह सुविधा मिलेगी.ओपीडी के समय एक्स-रे और खून आदि की जांच पहले की तरह होगी.
जिला अस्पताल में अब तक ओपीडी का समय खत्म होने के बाद एक्स-रे, खून और अन्य जांच भी बंद हो जाती है. अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में आने वाले मरीजों को एक्स-रे और अन्य जांच के लिए सुबह पैथोलॉजी लैब खुलने का इंतजार करना पड़ता था. अब अस्पताल प्रबंधन की ओर से नई व्यवस्था शुरू कर दी है. मरीजो को इसका लाभ होगा.
इस तरह की सुविधा से ओपीडी के बाद इमरजेंसी कक्ष में आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी. यह सुविधा रात आठ बजे तक इमरजेंसी कक्ष में आने वाले मरीजों को दी जाएगी.

More Stories
आरक्षण सुधार को लेकर टोल प्लाजा पर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया
हरिद्वार में बारिश से बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट
मुख्य विकास अधिकारी ने जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न कार्य योजनाओं को मंजूरी दी