हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे दावेदारों के लिए अच्छी खबर है। पंचायती राज विभाग ने हरिद्वार में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होना तय हो गया है। 6 सितंबर को नामांकन की तारीख तय हो गई है। 9 सितंबर से 11 सितंबर के बीच नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 12 सितंबर को नामांकन वापसी की तिथि तय की गई है। 26 सितंबर को मतदान और 28 सितंबर को मतगणना घोषित कर दी जाएगी आपको बता दें कि लंबे समय से हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं हुए थे। पिछले 1 साल से प्रशासन को प्रशासक नियुक्त किया हुआ था।

More Stories
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ से हाईवे पूरी तरह जाम हुआ
हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए मंत्री सतपाल महाराज ने दो जगह चिन्हित की
मेलाधिकारी ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन और निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया