देहरादून- प्रदेश में अब कक्षा 1 से लेकर पांचवी तक के बेसिक के छात्र छात्राओं को नियमित रूप से स्कूल आना होगा। क्योंकि अब सरकारी, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी शिक्षण संस्थानों की बेसिक कक्षाएं भौतिक रूप से चलाए जाने के आदेश जारी हो गए हैं।शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण की गिरावट के बाद यह आदेश जारी किए हैं। शिक्षा सचिव के अनुसार बेसिक कक्षाओं को पूर्व की तरह पूरा वक्त संचालित करने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे मंजूरी दी गई है। वहीं दूसरी तरफ अगले 6 महीने तक शिक्षा विभाग में हड़ताल पर रोक लगा दी गई है।

More Stories
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी