हरिद्वार दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कनखल स्थित सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर पहुँचे। जहां उन्होंने बजरंगबली की विधि विधान से पूजा अर्चना की।मुख्यमंत्री ने राम भक्त हनुमान जी से प्रदेश की सुख समृद्धि ,शांति तथा जनकल्याण की कामना की।इस अवसर पर वेदपाठी ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन से मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य डा.पं.आनंद बल्लभ जोशी ने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र, गंगाजली एवं रुद्राक्ष की माला भेंट की।

More Stories
ऋषिकुल में मदन मोहन मालवीय ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट नए सिरे से विकसित होगा : मुख्यमंत्री
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया
हरकी पौड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धसने से हड़कम मचा